शिक्षकों को लेकर पंजाब की सियासत गर्मा गई है। अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़े किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर हमला बोला। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास एक टावर पर ईटीटी पास अध्यापक चढ़ गया। उसे नीचे उतारने की कोशिश जारी है। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...
मोहाली पहुंचे केजरीवाल, आंदोलनरत अध्यापकों से की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब के मोहाली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार दावा करती है कि वह अध्यापकों को नौकरियां दे रहे हैं। 36 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है लेकिन बेरोजगार अध्यापक छह महीने पानी की टंकियों पर चढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार झूठ बोलने की आदी है। पढ़ें विस्तृत खबरें
गुरदासपुर में पकड़ा गया पाक नागरिक
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की 73 बटालियन ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सरहद पार करते पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि बीएसएफ के अधिकारी निर्माण सिंह औजला ने की है। हालांकि उनका सिर्फ इतना कहना है कि अभी उक्त से पूछताछ जारी है और इस संबंध में वह जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। पढ़ें विस्तृत खबरें
चंडीगढ़ में कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद देने का एलान किया है। चंडीगढ़ में 820 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इन सभी को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने एक कमेटी भी बना दी है, जो आवेदकों को फॉर्म को देखेगी और मुआवजा देने पर फैसला लेगी। पढ़ें विस्तृत खबरें
दो घंटे रही डॉक्टरों की हड़ताल
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 2021 में बार-बार हो रही देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जीएमसीएच-32 के रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। पढ़ें विस्तृत खबरें
टावर पर चढ़ा टीचर, उतारने की कोशिश जारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-चार स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास एक प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (ईटीटी) पास युवक अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़ गया। जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल बुलाया। पढ़ें विस्तृत खबरें