पंजाब में अब चीनी मिलों में चीनी उत्पाद के साथ ही प्रसिद्ध अल्कोहल (इथोनाल) का भी उत्पादन किया जाएगा। सरकार ने मिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चीनी उत्पादन करने वाले मिलों को अब इथोनोल, को-जेनरेशन, बायो सीएनजी और रिफाइंड शुगर प्रोजेक्ट में तब्दील करने का सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सतलुज नदी के टापू से 64 हजार लीटर कच्ची दारू बरामद
आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सतलुज नदी में बने सरकंडों के टापू पर दबिश देकर वहां से 64000 लीटर कच्ची दारू और 1250 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी हैं। यही नहीं पुलिस को वहां से 32 तिरपाल और चार वाहन ट्यूब बरामद की। आरोपी पुलिस को देख वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर