हिसार जिले के उकलाना में रविवार को किसानों ने उकलाना के स्वागत द्वार पर लगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। किसान नेताओं ने कहा कि यह कार्य उन्होंने अपने दो किसान साथियों को हिरासत में लेने के विरोध में किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उकलाना के राजकीय कॉलेज में राज्य मंत्री अनूप धानक का कार्यक्रम था।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
मनोहर लाल का मंदिर ढहाया गया
अवैध कब्जे के संबंध में लोगों ने अनूठा तरीका इजाद कर लिया है। यहां लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंदिर बना लिया और पूजा भी करने लगे। हालांकि शुक्रवार शाम को नगर परिषद ने मंदिर को हटा दिया। मामला कुछ यूं है। करीब 15 दिन पहले नगर परिषद की अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई में 50 से ज्यादा परिवारों को बेघर होना पड़ा था।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
फतेहाबाद में निकाली कांवड़ यात्रा
हर साल शिव भक्त सावन महीने में गंगाजल की कांवड़ लेकर आते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। मगर किसान आंदोलन चल रहा है। इसलिए सावन के महीने में युवाओं ने किसान आंदोलन में जल व मिट्टी सेवा के रूप में कांवड़ ले जाने का फैसला लिया है।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर