उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है। अब हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। दो दिन पहले ही हरीश रावत ने राहुल और सोनिया गांधी से पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त करने की अपील की थी। पार्टी ने रावत की बात मान ली है। हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता को लेकर यह अपील की थी। पंजाब में हरीश रावत की जिम्मेदारी अब हरीश चौधरी संभालेंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी का प्रदर्शन
लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देने वाली महिला द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को लिप समर्थकों ने अकाली प्रत्याशी एडवोकेट हरीष राय ढांडा और सुखबीर बादल के खिलाफ रोष मार्च निकालते भाई वाला चौक पहुंचे। यहां पर पुतला फूंकने के बाद जमकर नारेबाजी की।
पढ़ें विस्तृत खबर
शिअद के दो और उम्मीदवार घोषित
शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के बटाला हलके के मौजूदा विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल अब विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां से और रवीकरण सिंह काहलों विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर