फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन का रिपोर्ट कार्ड: परिवहन मंत्री बोले- विभाग की आय में 7.98 करोड़ का इजाफा, शिअद ने कहा- घाटे का जिम्मेदार कौन

Thu, 21 Oct 2021 09:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन मंत्री ने कहा कि 842 नई बसें, जिनमें पंजाब रोडवेज को 587 और पीआरटीसी की 255 बसें शामिल हैं, खरीदने के लिए टाटा मोटर्स को पहले ही ऑर्डर दिया जा चुका है और 45 दिन के अंदर यह नई बसें राज्य की सड़कों पर दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि नई बसों के लिए लगभग 800 चालकों, कंडक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती कांट्रैक्ट आधार पर होगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वीरवार को अपने कार्यकाल के 21 दिनों की उपलब्धियों का लेखा जोखा सार्वजनिक करते हुए वादा किया कि वह अपने विभाग के कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता और सरकारी खजाने को चपत लगा रहे टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन


पंजाब भवन में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में राजा वडि़ंग ने कहा कि यह गर्व की बात है कि परिवहन विभाग ने अपनी आय में 17.24 प्रतिशत वृद्धि के साथ फिर से रफ्तार पकड़ी है। यह वृद्धि 15 अक्तूबर तक 7.98 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि विभाग की रोजाना की आय में करीब 53 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। 15 सितंबर से 30 सितंबर तक विभाग को 46.28 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक 54.26 करोड़ की रोजाना आय दर्ज की गई।

टैक्स डिफॉल्टरों और गैर-कानूनी परमिट धारकों के विरुद्ध कार्रवाई को सही ठहराते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों के भरोसे को बहाल करने के लिए सभी कुरीतियों को दूर करना बहुत जरूरी था, क्योंकि डिफॉल्टर बस ऑपरेटर बीते 10 माह से जिस टैक्स को देने में टालमटोल कर रहे हैं, वह उन्होंने पहले ही सवारियों से टिकटों के रूप में वसूला हुआ है। परिवहन मंत्री ने बताया कि टैक्सों का भुगतान न करने, गैर-कानूनी परमिट, दस्तावेज आदि की कमी के कारण अब तक लगभग 258 बसों को जब्त किया गया या चालान किया गया।

विज्ञापन

डिफॉल्टरों के विरुद्ध सख्ती के बाद विभाग ने लंबित सरकारी टैक्स की 3.29 करोड़ की रकम वसूल की है और इसमें बड़ी रकम बड़ी कंपनियों /ऑपरेटरों द्वारा जमा करवाई गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने आरटीए के साथ-साथ बस डिपुओं के जनरल मैनेजरों को भी और ज्यादा शक्तियां देते हुए उनको बस स्टैंड के आसपास के 500 मीटर के घेरे में वाहनों की जांच करने के अधिकार दिए हैं।

नए बस अड्डे बनाने, वर्कशाप अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे 400 करोड़
राजा वड़िंग ने बताया कि नए बस अड्डे और वर्कशाप बनाने और इनके नवीनीकरण पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 230 करोड़ रुपये के साथ 52 नए बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा, जबकि 70 बस अड्डों को 45 करोड़ रुपये की लागत के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इसी तरह 81 करोड़ रुपये 16 वर्कशॉप के नए निर्माण और नवीनीकरण पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएल/आरसी में देरी बर्दाश्त नहीं

परिवहन मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लंबित मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए सभी 32 ड्राइविंग और टेस्टिंग ट्रैक शनिवार को भी खोले जाएं, ताकि काम करने वाले और अन्य लोग उस दिन टेस्टिंग के लिए जा सकें। इसके अलावा बुकिंग स्लॉट का समय 30 से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए केंद्रीयकृत आउटसोर्स एजेंसी को लगाया गया है कि वह समझौते के मुताबिक निर्धारित समयसीमा में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भेजेगी, अन्यथा देरी के लिए कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अब व्यापारिक /गैर-व्यापारिक वाहन की जांच किसी भी नजदीकी स्थान पर की जा सकती है, फिर चाहे आवेदक ने कहीं भी अर्जी दी हो।

मेरे निजी व्हाट्सअप नंबर पर भेजें शिकायत: राजा वड़िंग
राजा वड़िंग ने कहा कि सरकारी बसों से तंबाकू, पान मसाला आदि से संबंधित विज्ञापन हटा दिए गए हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की अगर किसी को बसों में ऐसे विज्ञापन मिलते हैं या अन्य किसी किस्म का उल्लंघन दिखाई देता है तो मेरे निजी व्हाट्सएप नंबर 94784-54701 पर संपर्क किया जा सकता है।
21 दिन में करोड़ों का फायदा परिवहन मंत्री बता रहे हैं, लेकिन गत वर्ष 1700 करोड़ रुपये का परिवहन विभाग को जो घाटा हुआ है, उसका जिम्मेदार कौन है। इससे पहले उन्हीं के दो नेता परिवहन मंत्री रह चुके हैं, क्या वह उनसे इन घाटों के बारे में सवाल-जवाब करेंगे। -डा. दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें