सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। यहां गिल रोड स्थित ऑटो एसोसिएशन के दफ्तर भी पहुंचे और ऑटो चालकों के साथ चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक समय मैंने खुद ऑटो चलाया है, यही वजह है कि इन लोगों की मुश्किलों को बारीकी से जानता हूं।
पढ़ें विस्तृत खबर
रेत के दाम 1000 रुपये ट्रॉली करके मनूंगा: सिद्धू
अपनी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करने वाले नवजोत सिद्धू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को लुधियाना में सीएम चन्नी की चुनावी रैली में एक बार फिर सिद्धू ने रेत माफिया को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया। मंच पर बैठे सीएम चन्नी के सामने सिद्धू ने अपने संबोधन में कहा कि हम रेत मुफ्त में देने की बात कर रहे है लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार में रेत की एक ट्राली 3500 रुपये में बिक रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा: 27 नवंबर से नामांकन, 24 दिसंबर को मतदान
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। शहर में आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 27 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चार दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामाकंन कर सकते हैं। वहीं नौ दिसंबर तक अपना पर्चा वापस ले सकते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर