फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सिद्धू ने सोनिया को लिखा खत, सीएम चन्नी ने पूर्व मंत्री अरोड़ा को मनाने की कवायद की शुरू

Sun, 17 Oct 2021 05:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को खत लिखा। सिद्धू ने खत में 13 सूत्रीय एजेंडे का उल्लेख भी किया। उधर, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने नाराज पूर्व मंत्रियों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। सीएम ने कहा कि इन पूर्व मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को होशियारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को संगठन की जिम्मेदारी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस पहल को रुठे हुए नेताओं को मनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने 13 सूत्रीय एजेंडे को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखा और मुलाकात का समय मांगा। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


पंजाब: खेत मजदूर था लखबीर सिंह, परिवार को दो वक्त का खाना मुश्किल से नसीब

अनुसूचित जाति का मजहबी सिख लखबीर सिंह खेत मजदूर था। परिवार को दो वक्त का खाना भी ढंग से नसीब नहीं होता था। गांव वाले हैरान हैं कि लखबीर दिल्ली कैसे पहुंच गया? वह नशा जरूर करता था लेकिन रब्ब से डरने वाला बंदा था। तरनतारन के गांव चीमा खुर्द की रहने वालीं सुरिंदर कौर व कंवलजीत कौर ने बताया कि वह आज तक कभी अमृतसर नहीं गया फिर यह मानना मुश्किल है कि वह दिल्ली कैसे पहुंच गया। पढ़ें विस्तृत खबर

होशियारपुर पहुंचे सीएम चन्नी
होशियारपुर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सुंदर शाम अरोड़ा समेत चार विधायकों की संगठनात्मक क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल के उद्देश्य से मंत्री पद से हटाया गया है। अरोड़ा के नेतृत्व में फगवाड़ा उपचुनाव में पार्टी को बड़े अंतर से जीत मिली थी। अब आगामी चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। तीन अन्य पूर्व मंत्रियों को भी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखा खत

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के 13 सूत्रीय एजेंडे को पेश करने के लिए बैठक का समय मांगा है। यह पत्र 15 अक्तूबर का है। नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया। पढ़ें विस्तृत खबर

बसपा नेता का पाक कनेक्शन उजागर
फिरोजपुर(पंजाब) पुलिस ने बसपा नेता दीदार सिंह से 34 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़े जाने पर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। जानकारों का कहना है कि पूछताछ दौरान उक्त आरोपी से पुलिस को अहम जानकारियां मिली है, जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी की निशानदेही पर सरहद स्थित बीएसएफ की टापू चौंकी के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेत से एक प्लास्टिक की बोरी में छह किलो 610 ग्राम हेरोइन मिली थी, जो आरोपी ने पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। पाक नशा तस्करों से उसके गहने संबंध बताए जा रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

ट्राइसिटी में डेंगू के 205 मरीज मिले, मोहाली में तीन की मौत

कोरोना के बाद अब डेंगू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार को डेंगू से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 205 मरीज सामने आए हैं। मरने वाली महिलाओं में दो लालडू और एक डेराबस्सी की रहने वाली थी। चंडीगढ़ में डेंगू के 32, पंचकूला में 26 जबकि मोहाली में सबसे ज्यादा 147 मरीज मिले। इसी के साथ मोहाली जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 14011 पहुंच चुकी है। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें