परिवहन विभाग की टैक्स वसूली के विरोध में पंजाब के निजी बस आपरेटर उतर चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार की लोक लुभावन योजनाओं से उन्हे घाटा हो रहा है। उन्होंने बसों के रख रखाव का समय चार दिनों के बजाय आठ दिन किए जाने सहित कई मांगों को सरकार के सामने रखा है।
पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब सरकार ने खरीदी 26 इनोवा कारें
पंजाब भले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा हो लेकिन मंत्रियों की विलासिता में कोई कमी न रह जाए इसकी पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करने में जुटी है। वैसे तो इस सरकार के पांच महीने ही बचे हैं लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रियों के लिए 4.25 करोड़ रुपये खर्च कर 26 नई इनोवा गाड़ियों की खरीद कर ली है। मोहाली आरटीओ कार्यालय में इन नई गाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
। पढ़ें विस्तृत खबर
अकाली दल ने किया राजभवन के बाहर प्रदर्शन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र 35 किलोमीटर की वृद्धि के फैसले का विरोध गुरुवार को सड़कों पर भी दिखने लगा। शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र के इस फैसले के विरोध में चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।
पढ़ें विस्तृत खबर