जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद पंजाब के नूरपुरबेदी के गांव पंचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बाइक रैली निकाल गज्जण सिंह अमर रहे और भारत माता के जयकारे लगाए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अंतिम यात्रा में शामिल होने शहीद के गांव पहुंचे।
पढ़ें- विस्तृत खबर
जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे। हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए।
पढ़ें- विस्तृत खबर
हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाया
पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत द्वारा प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में बयान दिए जाने के अगले ही दिन मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को दिल्ली बुला लिया है। सिद्धू 14 अक्तूबर को शाम 6 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के निवास पर हरीश रावत और वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी रावत ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि इस मुलाकात के दौरान पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक मसलों पर चर्चा होगी।
पढ़ें- विस्तृत खबर