भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के बमियाल सेक्टर की डिंडा पोस्ट के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु वहां से बरामद नहीं हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सिद्धू ने की 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग
पंजाब में बिजली संकट है। भीषण गर्मी और धान सीजन में लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। आम आदमी पार्टी और शिअद बिजली संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जानी चाहिए। इतना ही नहीं सिद्धू ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया है।
- यहां पढ़ें पूरी खबर
आप के 200 कार्यकर्ताओं पर केस
बिजली संकट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और विधायकों सहित 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह के आदेश पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत यह मुकदमा मुल्लांपुर थाने में दर्ज किया गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब मोहाली में प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिजली संकट: औद्योगिक वीकली ऑफ तीन दिन और बढ़ा
बिजली संकट के चलते पंजाब में उद्योगों में काम बंद रखने का समय अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। सोमवार सुबह 8 से गुरुवार सुबह 8 बजे तक आदेश लागू रहेंगे। इससे रविवार सुबह 8 बजे तक का औद्योगिक वीकली ऑफ लगाया गया था। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पॉवरकाम) के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर