फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: पंजाब सरकार ने किया बड़ा एलान, मृतक किसानों के परिवारों को देगी 50-50 लाख रुपये

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिवार को पंजाब सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की। छत्तीसगढ़ सरकार भी इतनी ही रकम देगी।  
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में घटे घटनाक्रम के बाद पंजाब सरकार ने वहां मारे गए पत्रकार समेत किसान परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लखीमपुर की घटना में पत्रकार समेत जो किसान मारे गए हैं, उनके परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 50 - 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला किया गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक किसानों के परिवारों को 45 -45 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने उसके चेक भी पीड़ितों को दे दिए। अब चूंकि इस मामले के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है, इसलिए पंजाब के नेताओं ने लखीमपुर खीरी का रुख कर दिया है। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर किसान इस समय कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत हैं। लिहाजा हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने भी लखीमपुर जाकर पीड़ितों को सांत्वना देने की ठानी है। 

इसी तरह की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी की है। बघेल ने कहा कि लखीमपुर की घटना हृदय विदारक है। छत्तीसगढ़ भी किसानों का प्रदेश है। लखीमपुर के किसानों का दुख बांटना हम सबका काम है। प्रत्येक उस किसान परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है। साथ ही मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50 लाख रुपये देने की छत्तीसगढ़ सरकार घोषणा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें