फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरकार का बड़ा फैसला: चन्नी के परिवार व कैप्टन के बेटे समेत 184 वीवीआईपी की सुरक्षा वापस, सूची में राजीव शुक्ला समेत इन दिग्गजों के नाम

Sat, 23 Apr 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन सिंह बादल, कांग्रेस नेता कुलजीत नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, शिअद नेता तोता सिंह और कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के परिवारों को मिली सुरक्षा भी वापस ली गई है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी, भगवंत मान व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात सूबे के 184 वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी। अब केवल उन व्यक्तियों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, जिन्हें किसी प्रकार का खतरा है। पंजाब पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा करने के बाद कई पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत के बेटों व चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार की सुरक्षा से पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। इस फैसले के बाद 198 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस वाहन वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


एडीजीपी (सुरक्षा) ने सभी रेंज के आईजी व डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों, सभी एसएसपी, एडीजीपी एसपीयू, एसओजी व सीडीओ, स्पेशल डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस और सिक्योरिटी विंग को भेजे पत्र में कहा गया है कि वीवीआईपी लोगों को खतरे की समीक्षा करने के बाद उन्हें मिली सुरक्षाकर्मियों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया। इनमें कई वीवीआईपी ऐसे हैं, जिन्हें उनके कार्यालयों के अलावा राज्य के अलग-अलग शहरों में उनके घरों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।




इनकी सुरक्षा ली गई वापस
सुरजीत सिंह रखड़ा, सुच्चा सिंह छोटेपुर, जनमेजा सिंह सेखों, बीबी जागीर कौर, गुलजार सिंह रणिके, तोता सिंह, मदन मोहन मित्तल, सोहन सिंह थंडल, राजीव शुक्ला, संतोष चौधरी, वरिंदर से सुरक्षा वापस ली गई । इनके अलावा 54 पूर्व विधायकों की भी सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें वीर सिंह लोपोके, महेशइंदर सिंह, राजविंदर कौर भागिके, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुरिंदरपाल सिंह सिबला, विरसा सिंह वल्टोहा, रणजीत सिंह तलवंडी, प्रकाश सिंह भट्टी, जगबीर सिंह बराड़, अरुणेश शाकर, सविंदर सिंह, राजबंस कौर राणा, मोहिंदर कुमार रिणवा, निर्मल सिंह, जुगल किशोर शर्मा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह मान, बलदेव राज चावला, लखमीर सिंह रंधावा, जीत मोहिंदर सिंह, अजीत इंदर सिंह मोफर, चरणजीत कौर बाजवा, गुरचरण सिंह बोपाराय, गुरइकबाल कौर, हरचंद कौर, जोगिंदर सिंह, करण कौर बराड़, तरलोचन सिंह, केडी भंडारी, सीमा देवी, सुखजीत कौर साही, अविनाश चंद्र, बलबीर सिंह घुनस, बलजीत सिंह जलाल उस्मा, दर्शन सिंह कोटफत्ता, दीप मल्होत्रा, हरप्रीत कौर मुखमलपुर, हरप्रीत सिंह कोटभाई का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इन नेताओं के परिवार की सुरक्षा छिनी
कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों, अनेक मंत्रियों और नेताओं के परिवार को मिली सुरक्षा भी वापस ली गई है। इनमें आदेश कैरों की पत्नी परनीत कौर कैरों, डीजीपी एस. चट्टोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चट्टोपाध्याय, कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा की माता कुलवंत कौर, मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन सिंह बादल, कांग्रेस नेता कुलजीत नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, शिअद नेता तोता सिंह और कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के परिवारों को मिली सुरक्षा भी वापस ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें