फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: सीएम चन्नी ने भगवंत मान पर कसा तंज, कहा- स्टेज और स्टेट चलाने में बहुत फर्क है

Sun, 13 Feb 2022 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को संगरूर व मंडी गोबिंदगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवे वालेयों मैं थोडे कोल आया हां, मैनूं गोद लै लो। मैं बचन दिंदा हां कि थौडे सारे दुख तोड़ देवांगा। इस लहजे में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने लहरागागा की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसा और कहा कि स्टेज चलाने और स्टेट चलाने में बहुत अंतर है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से एक मौका मांग रही है। यह मौका कोई एक दिन या एक महीने का नहीं, बल्कि पांच साल का है। ऐसे में पंजाब की जनता इनसे संभल जाए। पंजाब आकर केजरीवाल जिस तरह के दिल्ली सरकार का गुणगान करते हैं, हकीकत में ऐेसा कुछ नहीं है। पंजाब के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। 

‘कैप्टन ने लोगों से किया विश्वासघात’
चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आडे़ हाथों लिया और कहा कि कैप्टन ने भाजपा के साथ हाथ मिलाकर पंजाब के लोगों से विश्वासघात किया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन ने हमेशा राजिंदर कौर भट्ठल को डराकर रखा। उनके खिलाफ साजिश की और मालवा का नुकसान किया। कैप्टन ने बीबी भट्ठल को हमेशा नीचा दिखाने के हथकंडे अपनाए लेकिन बीबी भट्ठल कांग्रेस की तेजतर्रार नेता हैं, जिन्होंने डरने के बजाय इसका डटकर सामना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह के कार्यकाल में लोगों दी राहत
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि तीन माह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है। जिस दिन से उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर घोषित किया गया है, उस दिन से लोगों में काफी उत्साह है। 20 फरवरी को विरोधी दलों के भ्रम टूट जाएंगे। उन्होंने बीबी भट्ठल को अपना नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी रहनुमाई देखी है। उन्होंने लोगों से बीबी भट्ठल को वोट देने की अपील की, ताकि हलके का पूर्ण विकास हो सके।

मैं कैप्टन नहीं जो लोगों से मिल न पाऊं: सीएम
उधर, लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हलका अमलोह से विधायक व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के समर्थन में रैली की। चन्नी ने कहा कि मैं कैप्टन नहीं हूं, जो लोगों से मिल न पाऊं। चन्नी मंच से भाषण देने के बजाय नीचे उतरे और लोगों के बीच जाकर छोटे से स्टेज से भाषण दिया। 

सीएम चन्नी ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ शहर और यहां के उद्योगपति पंजाब सरकार को टैक्स के रूप में बड़ा योगदान देते हैं। सरकार बनते ही वह तीन काम करने जा रहे हैं। सबसे पहला काम नौजवानों के लिए एक लाख नौकरी देने की फाइल पर दस्तखत करेंगे। दूसरा काम सभी लोगों को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली और तीसरा काम भ्रष्टमुक्त प्रशासन और अफसरशाही को खत्म करना है। भगवंत मान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह 12वीं कक्षा में तीन बार फेल हुए हैं।

‘आप’ के भविष्य पर चन्नी ने कहा कि पंजाब कोई शामलात नहीं है, जिस पर आकर कोई भी कब्जा कर लेगा। योगराज सिंह ने कहा कि चन्नी से उनका पुराना रिश्ता है। रणदीप सिंह ने सीएम चन्नी के पास गोबिंदगढ़ के उद्योगपतियों व व्यापारियों को आ रही जीएसटी की दिक्कतों को दूर करने की मांग रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें