फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: श्री करतारपुर साहिब जाएगी पंजाब की पूरी कैबिनेट, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी टेकेंगे माथा

Tue, 16 Nov 2021 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/डेरा बाबा नानक/गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ श्री करतारपुर साहिब जाएंगे। केंद्र सरकार ने कोरोना की वजह से बंद करतापुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। 18 नवंबर को पंजाब कैबिनेट श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतारपुर कॉरिडोर 17 नवंबर से दोबारा खुलने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को फायदा होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया है। उन्होंने एलान किया कि वह पूरी कैबिनेट के साथ श्री करतारपुर साहिब जाएंगे और 18 नवंबर को माथा टेकेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को डेरा बाबा नानक के पास पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के गांव धारोवाली में सुखजिंदर सिंह रंधावा के स्वर्गीय पिता संतोख सिंह रंधावा की बरसी में पहुंचे थे। डेरा बाबा नानक के गांव धारोवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर सिखों को बधाई देते हैं। 

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से हुई थी बातचीत
सीएम चन्नी ने कहा कि कुछ दिन पहले कॉरिडोर को दोबारा खोलने के विषय को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की थी। कुछ दिन पहले डेरा बाबा नानक पहुंचकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कच्चे दर्शन स्थल से दूर से ही गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अरदास की थी।
विज्ञापन


कोरोना की वजह से बंद हुआ था कॉरिडोर
मार्च 2020 में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कॉरिडोर को बंद करने की घोषणा की गई थी। बुधवार से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से डेरा बाबा नानक के लोगों में भी खुशी की लहर है।

बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में रवाना होगा जत्था
एसजीपीसी प्रधान जागीर कौर ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्री करतारपुर साहिब में मनाया जाएगा। 19 को वे खुद एक जत्थे का नेतृत्व करते हुए श्रद्धालुओं को लेकर श्री करतारपुर साहिब जाएंगी। बीबी जागीर कौर ने कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के लिए प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें