फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने का श्रेय लेने की होड़: सीएम चन्नी बोले- मैं पीएम से मिला था, अकाली भी पीछे नहीं

Tue, 16 Nov 2021 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। सीएम चन्नी ने एलान किया है कि उनकी पूरी कैबिनेट 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनेगी।
विज्ञापन
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले केंद्र सरकार की तरफ से करतारपुर कॉरिडोर खोलने के एलान पर पंजाब में खुशी की लहर है। सभी पार्टियों के नेताओं ने इस पर हर्ष जताया है वहीं कॉरिडोर खुलवाने का श्रेय लेने की भी होड़ शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि वे श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हैं। इस प्रशंसनीय कदम ने उन लाखों श्रद्धालुओं की आकांक्षाओं को पूरा किया है जो कोरोना महामारी के कारण 'दर्शन दीदार' से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मैं बतौर सीएम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिला था और उनसे इस बारे में अनुरोध किया था। अब उन्होंने घोषणा कर दी है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। पंजाब कैबिनेट 18 नवंबर को माथा टेकने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनेगी।

सिद्धू ने जताई खुशी
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का खुलना स्वागत योग्य कदम है। यह अनंत संभावनाओं के गलियारे का फिर से खुलना है। नानक नाम लेवा लोगों के लिए अमूल्य उपहार है। महान गुरु का गलियारा सभी पर आशीर्वाद बरसाने के लिए सदा खुला रहे। सरबत दा भला। सिद्धू ने मांग की कि डेरा बाबा नानक में भी दर्शनीय स्थल को संवारा जाए। यहां से वे लोग श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करते हैं, जिनके पास पासपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


सुखबीर बोले, हमने पत्र लिखा था
वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोल दिया गया है। सांसद हरसिमरत कौर बादल और मैंने पीएम को पत्र लिखा था। यह अच्छा है कि यह फिर से खुल रहा है। यह बहुत लोगों की मांग थी, यह पूरे समुदाय की भावना थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

भाजपा ने बताया फर्ज
पंजाब भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलवाना पंजाब के लिए भाजपा का फर्ज था। गलियारा खुलने का श्रेय पंजाब के सभी लोगों को जाता है। केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए पंजाब के सभी लोगों को बधाई। 

कैप्टन ने भी की थी मांग
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गलियारा खोलने का इससे अच्छा अवसर और कोई नहीं हो सकता था क्योंकि हजारों श्रद्धालुओं को गुरु पर्व के दिन ही पवित्र मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा। केंद्र का यह फैसला सराहनीय है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री का आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें