फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: चरणजीत सिंह चन्नी बोले- चुनाव आयोग के निर्देशों का स्वागत, विपक्षी दलों ने भी दी प्रतिक्रिया

Sat, 08 Jan 2022 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करती है। इस चुनाव में पंजाब की जनता भ्रष्ट और बेईमान सरकार से निजात पाएगी। आने वाले चुनाव में पंजाब के लोग अच्छी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चुनाव की घोषणा का सूबे के सियासतदारों ने स्वागत किया है। चुनाव आयोग के चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा है कि 2022 के चुनाव राज्य के विकास की नई इबारत लिखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग के निर्देशों का स्वागत करता हूं। अभी तक हम सिर्फ एक काम करने वाली सरकार थे, अब हम चुनाव के बारे में सोचना शुरू करेंगे। मुझे 111 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनाने के योग्य समझने के लिए मैं हाथ जोड़कर पंजाब और कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

विज्ञापन


शिअद ने की चुनाव आयोग के फैसले की सराहना
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आयोग के इस फैसले की सराहना की। भाजपा और आप ने चुनाव शांति पूर्ण कराने का आयोग को आश्वासन दिया। सुखबीर बादल ने 14 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा की सराहना की और कहा कि इससे लोग राहत महसूस करेंगे। अब पंजाब में अराजकता और दुर्व्यवस्था, भ्रम और कुशासन का अंत होगा। राज्य के लोग एक मजबूत, स्थिर और विकास की ओर अग्रसर करने वाली शिअद-बसपा सरकार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। 

वर्तमान सत्ताधारियों ने शासन को सर्कस में बदल दिया है। अब लोग राहत की सांस लेंगे, क्योंकि यह कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। राज्य शिअद-बसपा गठबंधन के गंभीर, शांति के कार्यकाल की ओर अग्रसर हो जाएगा। अकाली दल ने तय समय पर चुनाव की घोषणा करने के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। भाजपा और आप ने चुनाव की तारीख घोषित होने का स्वागत किया है। नेताओं ने चुनाव में आयोग को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की तिथि घोषणा का कांग्रेस स्वागत करती है। चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला किसी से भी नहीं है। कांग्रेस टॉप पर परफार्म करेगी। 2022 का चुनावी रण कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। - डॉ. राजकुमार वेरका 

पंजाब की किस्मत अपने हाथों से लिखने की तारीख 14 फरवरी है। तैयार हो जाओ, 10 मार्च पंजाब की जनता की जीत होगी। हम चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करेंगे। - भगवंत मान, सांसद और पंजाब आप अध्यक्ष

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें