फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में बनेगा खेल स्टेडियम, सीएम चन्नी ने दी एक करोड़ की ग्रांट

Sat, 23 Oct 2021 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्टेडियम श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव हरिपुर उर्फ रोडमाजरा में बनाया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की याद में अब पंजाब सरकार एक खेल स्टेडियम का निर्माण करवाएगी। यह स्टेडियम श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव हरिपुर उर्फ रोडमाजरा में बनाया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को दिए थे 50-50 लाख के चेक

इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से लखीमपुर खीरी की घटना में मारे गए चार किसानों व एक पत्रकार के परिवारों को लखनऊ में आर्थिक सहायता दी गई। हर परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए गए। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने ये चेक दिए।

पत्रकार स्वर्गीय रमन कश्यप की पत्नी आराधना कश्यप, मां संतोष कुमारी व पिता रामदुलारे, मारे गए किसान सरदार नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर, लवप्रीत सिंह के पिता सरदार सतनाम सिंह, दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर और गुरविंदर सिंह के पिता सरदार सुखविंदर सिंह को चेक सौंपे गए।

इस दौरान कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि मारे गए किसानों के परिवारों को न्याय दिलवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मानव जीवन को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन उनके आश्रितों के प्रति अपना फर्ज पूरा करने के लिए वादा निभाने आए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें