कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच बढ़ी तल्खियां।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धू उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वे आजाद हैं, लेकिन उनका हाल भी जनरल जेजे सिंह जैसा होगा जिनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।
एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, सिद्धू स्पष्ट करें कि वे कांग्रेस पार्टी से सदस्य हैं या नहीं। अगर हैं तो उनका लगातार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलना आचार संहिता के उल्लंघन के समान है। कांग्रेस के बागी को यह तय कर लेना चाहिए कि वे किस तरफ हैं, क्योंकि वे पार्टी के अनुशासन को तोड़ रहे हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा उन्हें वापस नहीं लेगी और जहां तक अकाली दल की बात है, वह भी उससे रूठ चुका है।