चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रोषस्वरूप पुस्तकालय के बाहर बैठकर ही पढ़ाई की। एसएफएस से जुड़े कार्यकताओं ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने सिर्फ शोधकर्ताओं के लिए ही एसी जोशी पुस्तकालय को खोला है जबकि शहर में चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी पुस्तकालय को आमजन के लिए खोल दिया है।
पीयू अपने ही विद्यार्थियों को पुस्तकालय में बैठने नहीं दे रही है। पीयू ने इतने समय से पुस्तकालय में विद्यार्थियों की बजाय चंडीगढ़ पुलिस को बैठाकर रखा है। वहीं पुस्तकालय सभी विद्यार्थियों के लिए खोले जाने की मांग करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस शिकायत की धमकी दी जा रही है।