फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: पंजाब में 100 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन, शाही इमाम बोले- शान-ए-रसूल में गुस्ताखी हरगिज सहन नहीं

Fri, 10 Jun 2022 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना के आह्वान के बाद पंजाब भर में मालेरकोटला, लुधियाना सहित 100 से अधिक जगह पर भाजपा के निष्कासित प्रवक्ता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से निष्कासित की जा चुकी नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को पंजाब भर में शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर 100 से अधिक शहरों और कस्बों में दोनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर भारत सरकार से उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

विज्ञापन


लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सामने भी जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से जोरदार रोष प्रदर्शन किया और नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान एडीसीपी वन परमिंदर सिंह हीर, एसीपी हरसिमरत सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां मौजूद रही। 

प्रदर्शन के दौरान शाहपुर रोड पर बेरिकेडिंग कर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। प्रदर्शन खत्म होते ही पुलिस ने ट्रैफिक खोला। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि शान-ए-रसूल सल्ललाहु अलैहि वसल्लम में जर्रा बराबर भी गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती, जबकि यहां तो भाजपा की निष्कासित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने शर्म की सारी हदें ही पार कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही इमाम ने कहा कि दुनिया इस मामले में विभिन्न देशों में बार-बार मुसलमानों को आजमा चुकी है। हर बार यह स्पष्ट हुआ है कि मुसलमानों को अपने नबी हजरत मुहम्मद साहब सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की शान अपनी जान माल और हर चीज से ज्यादा प्यारी है। शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान ने कहा कि शर्म की बात है कि अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई, सरकार को चाहिए कि अपना काम निष्पक्ष होकर करे। 

शाही इमाम ने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं और समझते हैं कि वे मुसलमानों को डरा या धमका सकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति लंबी नहीं चलने वाली। लुधियाना के मुसलमानों की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक मांगपत्र लुधियाना के एडीसी जरनल राहुल चबा को सौंपा गया।




सभी शहरों में हुए रोष प्रदर्शन
पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना के आह्वान के बाद पंजाब भर में मालेरकोटला, लुधियाना सहित 100 से अधिक जगह पर भाजपा के निष्कासित प्रवक्ता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन हुए। इनमें जामा मस्जिद अमृतसर, फगवाड़ा गऊशाला रोड, जालंधर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, करतारपुर, नकोदर, होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, रूपनगर, मोहाली, मोरिंडा, खरड़, डेराबस्सी, बनूड़, राजपुरा, पटियाला, नाभा, सुनाम, खनौरी, दिड़बा, पातड़ा, संगरूर, धूरी, अहमदगढ़, अमरगढ़, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, गोबिंदगढ़, खन्ना, समराला, जगरांव, मोगा, अजीतवाल, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फिरोजपुर, अबोहर, मानसा, बुढलाडा, भवानीगढ़, घन्नौर, साहनेवाल, आनंदपुर साहिब की मस्जिदों के अलावा लुधियाना की भी सभी मस्जिद वर्णनयोग हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें