फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: दिल का दौरा पड़ने से एक कैदी की मौत, जेल में दो मोबाइल भी मिले

Fri, 10 Jun 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

जेल अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में दबिश देकर दो कैदियों से मोबाइल फोन पकड़े हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में कत्ल के आरोप में बंद एक कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह 2021 से जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक गुरदेव सिंह निवासी चक पंजेके गुरुहरसहाए कत्ल के आरोप में बंद था। इस संबंध में 14 अप्रैल 2021 में गुरुहरसहाए के थाने में मामला दर्ज है। जेल में कल गुरदेव की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। 

विज्ञापन


दो कैदियों से मिले मोबाइल
उधर, जेल अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में दबिश देकर दो कैदियों से मोबाइल फोन पकड़े हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक कश्मीर सिंह ने जेल मुलाजिमों के साथ बैरकों में दबिश दी।

बैरक नंबर आठ में चेकिंग के दौरान कैदी रमनदीप सिंह निवासी कोटाला जिला अमृतसर से मोबाइल मिला। इसी तरह लंगर का चक्कर लगाने पर वहां कैदी लाडी निवासी बस्ती भटिट्यां वाली की तलाशी लेने पर मोबाइल बरामद हुआ। थाना सिटी पुलिस ने दोनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन के विवाद में चली गोली
वहीं एक अन्य मामले में जिले की पुड्डा कालोनी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो गुटों में हुए झगड़े में गोली चल गई। इस वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार तीन लोगों को नामजद कर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरप्रीत सिंह निवासी झोक हरिहर ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी आरोपी चाहत से कुछ समय पूर्व दोस्ती हो गई। 

चाहत ने उससे 4500 रुपये उधार लिए थे। जब उससे मांगे तो आनाकानी करने लगा। गुरप्रीत अपने दोस्त संग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि आरोपी चाहत उसकी बाइक की चाबी निकालकर ले गया।

चाहत ने कहा बाइक की चाबी लेकर जानी है, पुड्डा कालोनी आ जाना। जब पुड्डा कालोनी पहुंचे तो आरोपी चाहत ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो पास से गुजर गई। दूसरी गोली दागने लगा तो पिस्तौल में फंस गई। आरोपियों ने तेजधार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जब आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी देखी तो फरार हो गए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें