हरियाणा के चिकित्सकों और उनके सहयोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पोस्टमार्टम भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश के चिकित्सकों और उनके सहयोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पोस्टमार्टम भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है।
चिकित्सक को एक हजार रुपये, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 500 रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल से चिकित्सकों को पोस्टमार्टम करने के लिए मात्र 10 रुपये, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एक रुपया मिलता था।