फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: केजरीवाल की जींद में रैली कल, एसवाईएल मुद्दे को लेकर लगे पोस्टर

Sat, 27 Jan 2024 08:31 PM IST
निवेदिता वर्मा सतीश जागलान, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, अंडरपास पर रात को पोस्टर लगाए गए हैं। यह किसी शरारतीतत्व का काम लग रहा है। अब देखना होगा कि इस रैली पर इन पोस्टरों का क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को आम आदमी पार्टी की रैली होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर, एक दिन पहले ही जींद में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अशोभनीय पोस्टर भी लगे हैं जिसमें उन्हें हरियाणा का विरोधी बताया गया है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी राजनीति पार्टी की रैली से पहले उसके विरोध में इस तरह के पोस्टर लगे हों। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रैली करती हैं, लेकिन किसी भी दूसरी पार्टी ने रैली करने वाली पार्टी के विरोध में ऐसे पोस्टर नहीं लगाए हैं। अब देखना होगा कि इस रैली पर इन पोस्टरों का क्या असर पड़ता है या फिर यह किसी शरारतीतत्व का काम है।

पोस्टर में सबसे ऊपर अंग्रेजी के तीन अक्षर एसवाईएल लिखे गए हैं। उसके बाद केजरीवाल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी लिखी है, इसमें उन्हें हरियाणा का विरोधी बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का फोटो भी उसमें लगाया है। सबसे नीचे अरविंद केजरीवाल का नाम लिखा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार पोस्टर लगाकर अरविंद केजरीवाल को एसवाईएल मामले में घेरने का काम किया गया है। ऐसे पोस्टर नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड तक तथा अंडर-पास में लगाए गए हैं। पटियाला चौक पर भी ऐसे पोस्टर देखे जा सकते हैं, जिस एकलव्य स्टेडियम में रैली होनी है, वहां पर इस प्रकार के पोस्टर लगाए गए हैं। इस रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी संबोधित करेंगे, लेकिन उनके बारे में कहीं भी कुछ नहीं लिखा है।

सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम
जिस प्रकार से शहर में पोस्टर लगाए गए हैं, उसको देखते हुए रैली में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि रैली में सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यह किसी शरारतीतत्व का काम है। इस प्रकार के पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरे देश का पता है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास के कितने काम करवाए हैं। इस प्रकार के शरारतीतत्व ऐसा काम करते रहते हैं। -डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें