फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, गांव की हवेली में रखी ‘जस्टिस बुक’

Tue, 15 Nov 2022 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के छह महीने बाद भी उनके प्रशंसकों और परिवार को इंसाफ न मिलने के कारण परिवार ने एक नई मुहिम शुरू की, जिसके तहत रविवार को सिद्धू मूसेवाला की हवेली में अब ‘जस्टिस बुक’ रखी गई है।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने सोमवार को अपने बेटे की हत्या के मामले की जांच को लेकर पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रमुख से मुलाकात की। यह बैठक करीब आधा घंटा चली, हालांकि इस बैठक के बारे में मूसेवाला के अभिभावकों ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था, के पिता ने पिछले महीने डीजीपी से मिलने की मांग की थी। उस समय उन्होंने यह धमकी भी दी कि अगर उनके बेटे का नाम गैंगस्टरों से जोड़ने की कोशिश हुई तो वे बेटे की हत्या संबंधी अपनी एफआईआर वापस ले लेंगे और देश छोड़ देंगे। 

बलकौर सिंह ने तब यह भी सवाल उठाया था कि जांच एजेंसियों ने मूसेवाला की हत्या की जांच के दौरान अब तक (जेल में बंद गैंगस्टर) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की बी-टीम को क्यों नहीं बुलाया? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि सोमवार को डीजीपी यादव से मूसेवाला के माता-पिता ने उक्त मांगों पर बातचीत की। हालांकि डीजीपी कार्यालय की तरफ से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए हवेली में रखी ‘जस्टिस बुक’
उधर, मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के छह महीने बाद भी उनके प्रशंसकों और परिवार को इंसाफ न मिलने के कारण परिवार ने एक नई मुहिम शुरू की, जिसके तहत रविवार को सिद्धू मूसेवाला की हवेली में अब ‘जस्टिस बुक’ रखी गई है। इसमें सिद्धू की हवेली पर आने वाले लोग को इंसाफ दिलाने के लिए हस्ताक्षर मुहिम चलाई गई है। इस पर 100000 प्रशंसकों के हस्ताक्षर पूरे होने के बाद इस बुक को अदालत में पेश कर सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ लेने के लिए पिटीशन दायर की जाएगी।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अब वह बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए कोई बयान जारी नहीं करेंगे बल्कि उसके प्रशंसकों की मदद से उक्त हस्ताक्षर मुहिम चलाकर अदालत से इंसाफ मांगेंगे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में पंजाब और दिल्ली की पुलिस ने कई नामी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है लेकिन परिवार व प्रशंसकों की मांग है कि कत्ल के मास्टरमाइंड लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें