चंडीगढ़। सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम ने चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को 69 रन से हराकर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबला ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बुधवार को खेला गया।
पहले खेलते हुए सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 अेावर में 9 विकेट पर 208 रन बनाए। चिनमय गुप्ता ने 65, कृत्व्य जगदेव ने 49 और शशांक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अधार ठाकुर ने 28 रन देकर दो, अनकन लाटका ने 41 रन देकर तीन, दक्ष कश्यप ने 38 रन देकर दो, मारकंडेय पंचाल ने 33 रन देकर एक विकेट चटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 34.2 ओवर में कुल 139 रन पर सिमट गई। दक्ष कश्यप टीम के लिए सबसे अधिक 45 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में पंचकूला की टीम से मनन अरोड़ा ने चार, रनवीर ने व दिव्यांश ने एक-एक विकेट चटकाया। विजेता टीम को पंचकूला के मेयर कलभूषण गोयल ने इनाम देकर सम्मानित किया।