चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टाफ एसोसिएशन (पुसा) चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम तक 86 फीसदी मतदान हुआ। वीरवार को इसका परिणाम आएंगे। मुख्य प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बताया जाता है कि इस बार मुकाबला सभी ग्रुपों में कड़ा है।
पुसा के चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन कोरोना के कारण स्थगित कर दिए गए। बुधवार को चुनाव हुए। पीयू के एडमिन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर पर बने मतदान केंद्र पर 685 से 590, द्वितीय तल पर बने मतदान केंद्र पर 279 से 239 ने मत डाले। होशियारपुर में बने केंद्र पर 23 से 20, लुधियाना में 18 से 17 और मुक्तसर साहिब में सभी छह वोटरों ने मतदान किय। कुल 1011 वोटरों में से 872 ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ ही सीनेट के लिए एक सदस्य भी नामित किया जाना है, जो वीरवार को ही तय होगा।
उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी क्लास सी स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव में 538 से 377 ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 70.07 रहा।