फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: भगवंत मान सरकार के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान पर विपक्ष का निशाना... वड़िंग बोले-शर्तों से सामने आएगी सच्चाई

Sat, 16 Apr 2022 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने कहा कि मैं भगवंत मान द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अपने वादे को पूरा करने का स्वागत करता हूं। लेकिन आखिर इसके लिए एक जुलाई तक इंतजार क्यों किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक जुलाई से राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की है। हालांकि अभी इसका औपचारिक एलान बाकी है लेकिन अभी से आप सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। 

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भगवंत मान सरकार के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान पर निशाना साधा है। वड़िंग ने ट्वीट किया कि भगवंत मान जी, खीर का प्रमाण खाने में है... आपकी 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सच्चाई का परीक्षण इसके साथ जुड़े विवरण और शर्तों से किया जाएगा। पीएसपीसीएल को शुभकामनाएं जिसे अब किसी तरह जीवित रहना है।



वहीं कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने इस एलान का स्वागत करते हुए कुछ सवाल उठाए। खैरा ने कहा कि मैं भगवंत मान द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली के अपने वादे को पूरा करने का स्वागत करता हूं। लेकिन 1 जुलाई तक इंतजार क्यों? क्या वित्तीय प्रबंधन का कोई मुद्दा है? साथ ही स्पष्ट करें कि बिल 301 यूनिट है तो क्या उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जाएगा? उन्होंने साथ ही पूछा कि क्या ट्यूबवेल सब्सिडी को खत्म करने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब में कृषि क्षेत्र को मिलती है मुफ्त बिजली

राज्य पहले से ही कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली प्रदान करता है और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) को 200 यूनिट मुफ्त देता है। इसके अलावा सरकार ने 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने वादा किया है। पंजाब में बिजली की मांग पहले ही करीब 8,000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। धान की फसल बोने के दौरान मांग लगभग 15,000 मेगावाट तक बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें