वह यह देखने आ रहे हैं कि इस तरह के सुधार कैसे किए जाते हैं, क्योंकि उन्हें पंजाब में भी ऐसा ही करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अपने स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि निजी स्कूलों के 3.75 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले पांच साल में हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर किया है कि अब जज, आईएएस अधिकारी और एक रिक्शा चालक के बच्चे एक ही बेंच पर बैठे हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने यह आरोप लगाया कि नेताओं और दलों ने अतीत में अनुसूचित जाति के बच्चों को अशिक्षित रखकर उनके खिलाफ साजिश रची थी। हमारे नेताओं ने शोषितों और गरीबों के खिलाफ साजिश रची। गरीबों को जानबूझकर खराब शिक्षा दी गई लेकिन हमने सत्ता में आकर सरकारी स्कूलों का स्तर उठाया है।
क्या है दिल्ली का शिक्षा मॉडल
- भारत में सबसे अधिक शिक्षा बजट
- छह साल में 37,000 कक्षाओं की वृद्धि
- आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
- विदेश में शिक्षकों का प्रशिक्षण
- सरकार का नियमित स्कूल दौरा
- विदेशी शिक्षा विशेषज्ञ सलाहकार
- मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग
- शिक्षा में तकनीक का प्रयोग