फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी की 159 संपत्तियों को खरीदने का मौका, आज से शुरु होगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अपनी 159 संपत्तियों को बेचने के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे ई-टेंडर जारी कर देगा। लोग सुबह 10 बजे के बाद से इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे और 30 सितंबर सुबह 10 बजे बोली लगाने का आखिरी दिन होगा। इसी दिन सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

सीएचबी इस बार 19 फ्री होल्ड और 27 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री कर रहा है। इसके साथ 113 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की भी बिक्री की जा रही है। लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासियों की ओर से रुचि कम दिखाई जा रही है। इसकी वजह से ही बोर्ड ने लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कम से कम 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है, जबकि कुछ लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 40 से 50 फीसदी तक कम किया गया है। 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही संपत्ति बेची जाएगी। बोली लगाने से पहले सभी बोलीदाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं।
लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग सीएचबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें