फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बढ़ती ठंड में भी कम नहीं हो रहा डेंगू, आधा नवंबर बीतने पर भी रोजाना 150 नए मरीज आ रहे सामने

Thu, 18 Nov 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आमतौर पर डेंगू का प्रकोप अक्तूबर के अंत में शुरू होता था और 15 नवंबर तक यह कंट्रोल हो जाता था। लेकिन इस बार मौसम में ठंडक होने पर भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में बढ़ रहा डेंगू। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डेंगू के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक छह साल में सबसे अधिक 9341 केस मिल चुके हैं। आधा नवंबर माह बीत जाने और ठंड की शुरुआत होने के बावजूद रोजाना 150 नए मरीज सामने आ रहे हैं। इस बार समय से पहले अक्तूबर माह में ही डेंगू ने दस्तक दी थी, लेकिन अब तापमान में गिरावट के बावजूद केस कम नहीं होने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक ठंड के बाद नवंबर माह के अंत तक यह कम होने की संभावना है।  

विज्ञापन


फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला डेंगू के लिए हॉट स्पाट बने हुए हैं। सबसे अधिक केस फतेहाबाद में 945 और पंचकूला में 830 आ चुके हैं। यहां पर तेजी से डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले हुई अधिक बारिश से डेंगू के मच्छर अधिक पनपे हैं। आधा नवंबर बीतने पर भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। अन्य वर्षों में अक्तूबर के अंत में डेंगू शुरू होता था और 15 नवंबर तक यह कंट्रोल हो जाता था। लेकिन इस बार मौसम में ठंडक होने पर भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

जापानी बुखार ने भी दी दस्तक
अब प्रदेश में जापानी बुखार ने भी दस्तक दे दी है। अब तक जापानी बुखार का 1, चिकनगुनिया के 12 और मलेरिया के 54 मरीज मिल चुके हैं। वर्ष 2016 के बाद जापानी बुखार का यह पहला मामला है। इससे पहले 2015 में इसके 5 मरीज मिले थे। सरकारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक प्रदेश में पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और नूंह में डेंगू से एक एक मरीज की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

कहां पर कितने केस

फतेहाबाद     945
पंचकूला       830
हिसार         831
सिरसा        785
सोनीपत     712
कैथल        675
अंबाला      593
जींद          449
चरखीदादरी    404
रोहतक      345
रेवाड़ी       268
भिवानी       293
फरीदाबाद   277
गुरुग्राम       293
कुरुक्षेत्र       128
महेंद्रगढ़     160
झज्जर         259
करनाल       199
यमुनानगर    238
पानीपत       181
पलवल        45

कुछ दिनों में पहले के मुकाबले नए मरीजों में कमी आई है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू का मच्छर खत्म हो जाएगा। इस बार अधिक बारिश से डेंगू के केस बढ़े हैं। लोगों को चाहिए कि वह मच्छर से बचने के लिए आसपास पानी जमा न होने दें। - डा. उषा गुप्ता, निदेशक स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें