पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार की सुबह पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दरबार साहब माथा टेकने पहुंचे इस दौरान उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी व कांग्रेस के अन्य विधायक भी मौजूद थे
विज्ञापन
पंजाब की सिसायत में एक लंबे के बाद चली आ रही उठा-पटक शांत होने और राज्य को चन्नी के रूप में मिले नए मुख्यमंत्री के बाद अब फिलहाल शांति की स्थिति है। लेकिन जानकार कहते हैं कि जब तक सिद्धू हैं पंजाब की राजनीति में कुछ न कुछ ऐसा होता रहेगा जो सुर्खियों में रहे।