फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में जज बनने का सपना लिए चला गया मेरा बेटा

विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करती मां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। जज बनने का सपना आंखों में लिए मेरा बेटा इस दुनिया से चला गया। उसका कमरा देखो, किताबें भरी पड़ी हैं। यह कहते हुए कार्तिक पोपली की मां श्री की आंखें छलक पड़ीं। मां ने बताया कि उनके बेटे ने कानून की पढ़ाई पूरी कर ली थी और अब वह न्यायिक परीक्षा व सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई में काफी तेज था और अपने काम से काम रखता था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम उनके बेटे को लगातार परेशान कर रही थी। कार्तिक को बीती रात 9 बजे भी पूछताछ के लिए विजिलेंस टीम ने बुलाया था और उसे रात 2 बजे तक बैठाए रखा। इस बीच किसी से बात तक नहीं करने दी। रात में परिजन खुद जाकर विजलेंस दफ्तर से उसे लेकर आए। मां ने आरोप लगाया कि सुबह पुलिसकर्मी फिर उससे पूछताछ करने पहुंच गए और कमरे में ले गए जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि कार्तिक की अभी शादी नहीं हुई थी।
बॉक्स
एसपी सिटी पहुंचीं, माहौल देख बाहर से ही लौट आईं
जैसे ही घटना की जानकारी हुई, यूटी पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचने लगे। एसएसपी के अलावा एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा भी मौके पर पहुंचीं लेकिन कार्तिक के परिजनों का गुस्सा देखकर वह घर के अंदर नहीं गईं और बाहर से ही लौट आईं। घटना के दौरान सबसे पहले डीएसपी गुरमुख सिंह, थाना प्रभारी जसबीर सिंह और चौकी प्रभारी रभदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें