फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी बोले- आरोपी की कई आपराधिक मामलों में थी तलाश
विज्ञापन






यूपी सरकार ने रखा है एक लाख का इनाम
पिस्तौल, कारतूस, विदेशी करंसी और कार बरामद



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी साथी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जुगनू वालिया का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली जैसे कई अपराधों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जुगनू यूपी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर का पिस्तौल, 6 कारतूस, लाखों रुपये की विदेशी करंसी, एक स्कोडा कार और दो वॉकी टॉकी सेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी यादव ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व में और एआईजी संदीप गोयल की मदद से विशेष ऑपरेशन चलाते हुए जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। इस आपरेशन में पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी राजन परमिंदर और डीएसपी रमनदीप सिंह कर रहे थे। एडीजीपी प्रमोद बाण ने कहा कि पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है। जुगनू वालिया के खिलाफ मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम में शस्त्र एक्ट की धारा 25 (7, 8) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें