फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर या अंडरपास बनाया जाए: सांसद

Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
किरण खेर, सांसद - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
ट्रिब्यून चौक पर जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद किरण खेर ने वहां पर अंडर पास या फ्लाई ओवर बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

किरण खेर ने नितिन गडकरी से फोन पर भी बात कर इस चौक पर सुबह- शाम होने वाली ट्रैफिक समस्या से अवगत करवाया।

मंत्री को लिखे पत्र में खेर ने कहा कि चौक पर नेशनल हाईवे अथारिटी के साथ मिलकर फ्लाईओवर या अंडर पास का डिजाइन फाइनल किया जाए व निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाना चाहिए। इस चौक पर रोजाना शहर व पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से रोजाना करीब ढाई  लाख वाहन गुजरते हैं।

इससे इस चौक पर जबरदस्त जाम की स्थिति होती है। इस चौक को ही पार करने में दस मिनट का समय लग जाता है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इस चौक पर एक फ्लाईओवर का बनाने का डिजाइन भी बनाया गया था। जो कि कई वर्र्षों से अधर मेें लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें