चंडीगढ़ के 95 सरकारी स्कूलों और 70 के करीब निजी स्कूलों के 10वीं के छात्रों का सीबीएसई परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम दोपहर 12 बजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in पर जारी किया। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in या डीजी लॉकर एप के जरिए देख सकते हैं। वांशिका भारद्वाज ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ चंडीगढ़ में टॉप किया।
वांशिका भारद्वाज।
जानकारी के अनुसार शहर में लगभग 10-12 हजार के करीब विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। विद्यार्थियों का परिणाम उनकी पिछली कक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया। परीक्षा नहीं होने के कारण बोर्ड 12वीं की तरह 10वीं की भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। 10वीं की परीक्षा में चंडीगढ़ के 99.46 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।