फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली हमला : आरोपियों की तलाश में जुटीं 30 से ज्यादा टीमें, दिल्ली से लेकर हरियाणा और यूपी में दबिश

Fri, 13 May 2022 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली

सार

घटनास्थल से लालड़ू तक करीब 31 किलोमीटर के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर उनका विश्लेषण करने में विशेषज्ञ जुटे हैं। खुद डीजीपी वीके भावरा इस केस की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोहाली ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के आरोपियों को दबोचने के लिए 30 से ज्यादा टीमें हरियाणा, दिल्ली और यूपी में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटनास्थल से लालड़ू तक करीब 31 किलोमीटर के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर उनका विश्लेषण करने में विशेषज्ञ जुटे हैं।

खुद डीजीपी वीके भावरा इस केस की निगरानी कर रहे हैं। केस से जुड़ा हर अपडेट मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाया जा रहा है। इन सबके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में जेलों में बंद खालिस्तानी आतंकियों व गैंगस्टरों से भी पूछताछ की तैयारी की है। जमानत पर आए उन आरोपियों की सूची तैयार की गई है, जिनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में पाक से लिंक जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें