फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का सफर खत्म, झारखंड ने हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में हार के साथ चंडीगढ़ का सफर खत्म हो गया। वीरवार को चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले गोवा में खेल गए। हॉकी झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को पनेल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। इससे पहले मैच में दोनों हॉफ में दोनों टीमें 3-3 से बराबर पर रही थी। इसमें झारखंड से विशाल ने 2वें मिनट में एक गोल दागा और अभिषेक ने 40वें और 51वें मिनट में दो गोल किए। वहीं, चंडीगढ़ से गुरप्रीत सिंह ने 32 और 33वें मिनट में दो गोल और गुरजीत सिंह ने 48वें मिनट में एक गोल दागा। इसके बाद मैच का नतीजा पनेल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें झारखंड ने 4-2 से चंडीगढ़ पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें