चंडीगढ़। मटका चौक पर किसान समर्थकों के प्रदर्शन में शामिल होने आए एक युवक की कार से किसी ने 11 हजार रुपये नगदी समेत मोबाइल व हेडफोन चोरी कर लिया। युवक ने मामले की जानकारी सेक्टर- 17 थाना पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुदीप सिंह नाम का एक युवक प्रतिदिन मटका चौक पर किसान प्रदर्शन में शामिल होने आता है। शिकायत में बताया गया है कि शनिवार शाम को वह प्रदर्शन में शामिल होने के आया था। इस दौरान रोज गार्डन के सामने की पार्किंग में कार लगा दी। रातभर रुकने के बाद सुबह पाया गया कि कार का गेट खुला है। जांच करने पर गाड़ी का लॉक टूटा, 11 हजार रुपये, मोबाइल और हेडफोन गायब मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बॉक्स
मंदिर गई युवती की एक्टिवा से नगदी सहित दस्तावेज चोरी
सेक्टर- 19 थाने के तहत एक युवती की एक्टिवा से किसी ने 10 हजार रुपये नगदी सहित दस्तावेज चोरी कर लिए। सेक्टर- 50 निवासी स्वीटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सेक्टर- 20 के मठ मंदिर गई थी। इस दौरान गाड़ी बाहर खड़ी कर माथा टेकने मंदिर में चली गई। बाहर आकर देखा कि एक्टिवा की डिग्गी खुली थी। उसमें रखे रुपये पर दस्तावेज भी गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।