फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोते हुए मां बोली- हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो

Sat, 22 Apr 2023 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

शहीद सेवक सिंह का अंतिम संस्कार तलवंडी साबो के गांव बाघा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। शहीद को श्रद्धांजलि देने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी पहुंचे।
 
विज्ञापन
बठिंडा में शहीद सेवक सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए बठिंडा के सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार तलवंडी साबो के गांव बाघा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तलवंडी साबो के गांव बाघा के रहने वाले शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी, एसडीएम और पुलिस की तरफ से एसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहीद को सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। पंजाब सरकार की तरफ से विधायक बलजिंदर कौर ने भी शहीद को भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


जब शहीद का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया और शव यात्रा के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद की मां परमजीत कौर ने विलाप करते हुए कहा कि मेरे शेर ने देश की रक्षा के लिए शहादत का जाम पिया है। उन्होंने सेना से अपील की कि पाकिस्तान के आतंकियों ने हमारे पांच जवानों को शहीद किया अब भारतीय सेना भी पाकिस्तान के दस हमलावरों को मार गिराए। शहीद की मां समेत पूरे गांव के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

अंतिम संस्कार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शहीद को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि भेंट की। वहीं गांव वासियों ने शहीद के नाम पर यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार से मांग की है। सरकार की तरफ से पहुंची आप विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि गांव वासियों की मांग सरकार के ध्यान में लाई जाएगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और शहीद की बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें