फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: मां की बीमारी के कारण डिप्रेशन में था युवक, पंखे से लटक कर जान दी, एक माह का है बच्चा

Tue, 05 Mar 2024 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

24 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र छोटे लाल वासी मोहल्ला संतपुरा की पत्नी ने एक माह पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। वह रणधीर कालेज रोड पर न्यू दीप लैब के नाम से लैब चलाता था। उसके पिता यूपी से लौटे तो देखा कि बेटा फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में एक युवक ने अपनी मां के बीमारी के कारण डिप्रेशन में आकर घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। 
विज्ञापन


एसएचओ संजीवन जस्वाल ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय युवक दीपक कुमार पुत्र छोटे लाल वासी मोहल्ला संतपुरा के रुप में हुई है। मृतक के पिता छोटे लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह लेबर का काम करता है। उसके बेटे की शादी तनु वासी बनारस के साथ हुई थी। अभी एक माह पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह रणधीर कालेज रोड पर न्यू दीप लैब के नाम से लैब चलाता था। बीते दिनों अपने गांव जय नगर जिगनी यूपी गया हुआ था। बाद में उसकी पत्नी गीता देवी बीमार हो गई। 

बेटे ने अपनी मां को कपूरथला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और मुझे सूचना दी। पत्नी के बीमार होने की सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचा तो देखा अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई और न ही किसी ने दरवाजा नहीं खोला। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे के लॉक को कटर से काटा गया। जब कमरे में देखा तो उसके बेटे ने कपड़े की मदद से पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। कपड़े को काट कर बेटे को नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया यह भी जा रहा है कि युवक मां की बीमारी को लेकर चिंता में था और डिप्रेशन के चलते उसके यह कदम उठाया है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें