फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने दी गिरफ्तारी, समर्थकों ने किया हंगामा

Tue, 05 Mar 2024 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सांसद और पूर्व मंत्री के साथ सभी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर आज गिरफ्तारी देने के लिए जाना था। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। पुलिस की तरफ से इससे पहले ही रोज गार्डन के पास स्थित सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सरकारी कोठी पर ही सभी नेताओं को नजर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने दी गिरफ्तारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवार सहित अन्य नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। 
विज्ञापन


इससे पहले सभी नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। ये सभी लुधियाना नगर निगम मुख्यालय को ताला जोड़ने के मामले में नामजद किए गए थे। हालांकि कुछ देर बाद सभी नेता घरों से निकले और धरने में गिरफ्तारी देने पहुंच गए। 

सांसद और पूर्व मंत्री के साथ सभी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर आज गिरफ्तारी देने के लिए जाना था। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। पुलिस की तरफ से इससे पहले ही रोज गार्डन के पास स्थित सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सरकारी कोठी पर ही सभी नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और अपने नेताओं का आने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें