फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Medal: हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारी होंगे सम्मानित, श्रीकांत जाधव को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 14 Aug 2022 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

          
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को इन मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राकेश कुमार आर्य आईजीपी हिसार रेंज हिसार, राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक (राज्य सतर्कता ब्यूरो) करनाल, प्रीतपाल सिंह एसीपी क्राइम-1 गुरुग्राम, रजनीश यादव इंस्पेक्टर सीआईडी पंचकूला, मनोज कुमार सब-इंस्पेक्टर 2 बटालियन एचएपी मधुबन, होशियार सिंह सब-इंस्पेक्टर रेवाड़ी, राजेश सुथार ओआरपी सब-इंस्पेक्टर एचपीए मधुबन, रमेश कुमार, एएसआई अंबाला, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी पंचकुला, सुभाष चंद्र एएसआई हिसार, विनोद कुमार एएसआई राज्य अपराध शाखा और नरेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल पुलिस मुख्यालय शामिल हैं।

समस्त पुलिस बल के लिए सम्मान: डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस शुभ अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
              
डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें