फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे खोली जाए लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ने एसी जोशी लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान सभी कक्षाओं और विभागों के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे लाइब्रेरी खोलने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। पूरे देश में शिक्षण संस्थानों को फिर से खोला जा रहा है, यहां तक कि अब स्कूल भी खोले जा चुके हैं, इसलिए विद्यार्थी परिषद की मांग है कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र के लिए लाइब्रेरी के समय को 24 घंटे तक बढ़ाया जाए। एबीवीपी पीयू के प्रधान पारस रतन ने बताया कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। बार-बार कोरोना का हवाला देकर शिक्षा का स्तर गिराया जा रहा है। अगर विद्यार्थियों की मांग नहीं मानी गई तो शैक्षिक अधिकारों को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें