फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज होल्ड संपत्तियों को नहीं मिल रहे खरीददार, 151 में से सिर्फ तीन दुकानें ही बेच पाया सीएचबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को लीज होल्ड संपत्तियों के लिए खरीददार नहीं मिल रहे हैं। बोर्ड ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 151 व्यवसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन दुकानें ही बिकीं। लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों के लिए लोगों ने रुचि ही नहीं दिखाई और 38 में से सिर्फ पांच के ही खरीददार मिले।
विज्ञापन

151 व्यवसायिक संपत्तियों के लिए सिर्फ पांच बोलियां आई थीं। इनमें से सिर्फ तीन ही सफल रहीं। तीनों मनीमाजरा की दुकानें हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 51.39 लाख रुपये था और ये दुकानें 52 से साढ़े 52 लाख रुपये के बीच बिकी हैं। तीनों दुकानों की बिक्री से बोर्ड को कुल आरक्षित मूल्य 1.54 करोड़ की जगह 1.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 38 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों के लिए 15 बोलियां आई थीं, जिसमें पांच ही सफल हो पाईं। ये मकान सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-44डी/एचआईजी-2, सेक्टर-45ए, सेक्टर-47सी/एलआईजी, सेक्टर-55 में मौजूद हैं। बोर्ड को कुल आरक्षित मूल्य 2.46 करोड़ रुपये की जगह 2.77 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। बोर्ड व्यवसायिक संपत्तियों को आरक्षित मूल्य से 6.50 प्रतिशत और आवासीय संपत्तियों में 12.60 प्रतिशत ज्यादा में बेचने में सफल रहा है।
विज्ञापन

दो हफ्ते बाद होगी इनकी नीलामी
आवासीय संपत्तियां : 34 फ्री होल्ड और 33 लीज होल्ड
व्यवसायिक संपत्तियां : 148 लीज होल्ड
लीज होल्ड आवासीय संपत्तियां
यूनिट नंबर सेक्टर/वर्ग आरक्षित मूल्य बोलीदाता बिक्री मूल्य
5154-बी 38 वेस्ट 75 लाख विक्रम कुमार 82.72 लाख
3032-1 44डी/एचआईजी-2 51.37 लाख संजीव जैन 74.21 लाख
402-2 45ए 36.81 लाख वीरेंद्र शर्मा 37 लाख
2753-2 47सी/एलआईजी 22.82 लाख चरित गिल्होत्रा 22.85 लाख
154-1 55 60.40 लाख भूपिंदर पॉल 60.41 लाख
कुल 2.46 करोड़ 2.77 करोड़
लीज होल्ड आवासीय संपत्तियां
यूनिट नंबर सेक्टर/वर्ग आरक्षित मूल्य बोलीदाता बिक्री मूल्य
22 मनीमाजरा 51.39 लाख भावना शर्मा 52.02 लाख
23 मनीमाजरा 51.39 लाख अरुण कुमार 52.52 लाख
28 मनीमाजरा 51.39 लाख वरुण शर्मा 52.10 लाख
कुल 1.54 करोड़ 1.56 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें