फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई ने कोर्ट से दोबारा मांगी सुरक्षा, बोला- चंडीगढ़ पुलिस कर सकती है फर्जी एनकाउंटर

Thu, 16 Jul 2020 12:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई खौफ में है। लॉरेंस को डर है कि हिरासत से भागने के नाम पर चंडीगढ़ पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। ऐसे में वह चाहता है कि उसे हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके लिए उसने बीते शनिवार को सेशन जज की अदालत में याचिका दायर कर स्पेशल हाई सिक्योरिटी और हथकड़ी लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस याचिका पर अदालत ने कहा है कि यह पुलिस पर निर्भर करता है कि वह हथकड़ी लगाना चाहती है या नहीं। ऐसे में अब लॉरेंस बिश्नोई ने जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मीनाक्षी गुप्ता की अदालत में दोबारा याचिका दायर कर पेशी के समय हथकड़ी लगाने की मांग की है। कोर्ट ने इस संबंध में सेक्टर-34 थाना पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि बिश्नोई के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में ही मामला दर्ज है।

लॉरेंस बिश्नोई के एडवोकेट ने बताया कि उसने याचिका में कहा है कि भविष्य में जब भी प्रोडक्शन वारंट पर किसी मामले की सुनवाई के लिए जांच अधिकारी अदालत लेकर आएं तो उसे स्पेशल सिक्योरिटी दी जाए। लॉरेंस ने याचिका में कहा है कि पिछले महीने सेक्टर-33 स्थित सिंगला हाउस और सेक्टर-9 में हुई फायरिंग मामले में उसका नाम शामिल किया गया है। दोनों केसों में उसकी कोई भूमिका नहीं है। दोनों मामलों में फायरिंग के दौरान वह जेल में बंद था। उसने याचिका में अग्रिम जमानत भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें