फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम ने एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ी कुसुम ने ताशंकद में हुई एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया। वह जीसीजी-11 में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा है। इन्होंने फेंसिंग के खेल की शुरुआत अपने स्कूल गवर्नमेंट मॉडल सीसे स्कूल सेक्टर-10 की फेंसिंग अकादमी से की। कोच चरणजीत कौर से इस खेल की बारीकियां सीखीं और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं। कांस्य पदक जीतने पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल और सेक्टर-10 स्कूल की प्रिंसिपल जैसमीन जोश के साथ चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी मुनीष शर्मा और कोच चरणजीत कौर ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पिता है कुक
कुसुम के पिता खस्ति बल्लभ उपाध्याय कुक का काम करते हैं और मां राधा घर-परिवार संभालती हैं। एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए फरवरी के शुरू में कैंप लगाया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने कुसुम का चयन टीम में हुआ था।
कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली
कुसुम ने बताया कि एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में एशिया की बेहतरीन तलवारबाजी की टीमों ने शिरकत की थी। इस दौरान इस देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। अपना बेहतर प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियां
इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 5 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक
स्कूल नेशनल टूर्नामेंट 1 रजत पदक
कैडेट नेशनल टूर्नामेंट में 1 कांस्य पदक
जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में 1 कांस्य पदक
इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 1 रजत, 2 कांस्य पदक
सीनियर नेशनल टूर्नामेंट में 1 कांस्य पदक
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें