फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच: मोहाली स्टेडियम में विराट कोहली पर प्रशंसक ने फेंकी कैप, मची अफरातफरी

Sun, 06 Mar 2022 02:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के नाम रहा। वह श्रीलंका के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी रहे। बल्ले से लंबे-लंबे छक्के जमाए। कवर पर एक रन लेकर उन्होंने शतक पूरा किया।
विज्ञापन
मोहाली में मैच देखते दर्शक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार दोपहर को मैच चल रहा था। वहीं, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली नेट्स पर अभ्यास के बाद बाउंड्री लाइन के साथ-साथ अंदर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्हें नजदीक से देखने के लिए प्रशंसक पहुंचने लगे। इसी बीच ईस्ट ब्लॉक के चेयर ब्लॉक के पास पहुंचते ही एक प्रशंसक ने अचानक ऑटोग्राफ के लिए विराट कोहली के ऊपर अपनी कैप फेंक दी। 

विज्ञापन


मैदान पर अपने ऊपर कैप गिरती देख अचानक विराट कुछ समय के लिए भौचक्के रह गए और अपने कदम रोक दिए। देखते ही देखते भारी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अफरा-तफरी मच गई। दर्शक इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विराट पर कैप फेंकने वाले प्रशंसक को पकड़ कर पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान विराट के साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और टीम का एक अन्य सदस्य भी था।

अपनी स्टाइल में मनाया जश्न

शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के नाम रहा। वह श्रीलंका के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी रहे। बल्ले से लंबे-लंबे छक्के जमाए। कवर पर एक रन लेकर उन्होंने शतक पूरा किया। शतक पूरा करते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में समुराई (तलवार) की तरह बैट को घुमाया। इस स्टाइल पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनके शतक का स्वागत किया। उन्होंने भी अपने टीम मेट्स और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकारा। जडेजा यहीं नहीं रुके, इसके बाद 150 रन बनाए। वह 175 के स्कोर पर नाबाद रहे।

विराट को गॉर्ड ऑफ ऑनर

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू होने पर जैसे ही भारतीय खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों को दो कतारों में खड़ा कर दिया। इसके बाद विराट कोहली इन दोनों कतारों के बीच हवा में हाथ लहराते हुए मैदान पर उतरे। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियां बजाकर इस सेरेमनी को कोहली के लिए यादगार बना दिया। यह कोहली के करिअर का 100वां टेस्ट मैच है। विराट ने टेस्ट मैचों में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वे 100 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

जडेजा तीसरे नंबर के सबसे ज्यादा स्कोरर बल्लेबाज बने

पीसीए स्टेडियम मोहाली में टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा भारत की ओर से तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। जडेजा ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले पीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 2013 में 187 रन बनाए थे। गौतम गंभीर 2008 में 179 रनों का रिकॉर्ड बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।

पीसीए का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में भारत ने अपना टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 574 रनों पर पारी घोषित की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने मोहाली में भारत के खिलाफ 2003-04 में 6 विकेट के नुकसान पर 630 रन बनाए थे।

दो दिग्गज क्रिकेटरों को दी श्रद्धांजलि

टेस्ट मैच के दो दिग्गज शेन वार्न और रोड मार्श के निधन पर भारत व श्रीलंका की टीमों के खिलाड़ियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर एक मिनट का मौन भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें