फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: रोपड़ पुलिस ने कुमार विश्वास व अलका लांबा को दिया एक दिन का और समय, अब 27 अप्रैल को हो सकते पेश

Mon, 25 Apr 2022 10:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

रोपड़ पुलिस ने कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा को एक दिन का और समय दिया है। अब ये दोनों 27 अप्रैल को रोपड़ थाने में अपना पक्ष रख सकते हैं। पहले पुलिस ने 26 अप्रैल को पेश होने का नोटिस सौंपा था।
विज्ञापन
अलका लांबा और कुमार विश्वास। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा अब 26 के बजाय 27 अप्रैल को रोपड़ पुलिस के नोटिस का जवाब देने आ सकते हैं। रोपड़ पुलिस ने कवि कुमार विश्वास पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में अलका लांबा का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन


रोपड़ पुलिस ने कुमार विश्वास के गाजियाबाद और दिल्ली स्थित अलका लांबा के आवास पर जाकर नोटिस सौंपा था। दोनों लोगों को 26 अप्रैल को पेश होने को कहा गया था। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर सियासत भी खूब गरमाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने दोनों लोगों के साथ रोपड़ थाने तक जाने की बात भी कही।

पंजाब में कांग्रेस इसे बड़ मुद्दा बना रही है। इस मामले में 27 अप्रैल को कांग्रेस के नेता रोपड़ में रोष प्रदर्शन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कई बड़े नेता अलका लांबा के साथ रोपड़ आएंगे और यहां प्रदर्शन भी करेंगे। एसआईटी के एक सदस्य डीएसपी जरनैल सिंह को कोई समस्या आने के कारण मामले को एक दिन बढ़ाया गया है। इसकी पुष्टि एसआईटी के पर्यवेक्षक एसपी हरबीर सिंह अटवाल ने की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोपड़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर की शिकायत के आधार पर कवि कुमार विश्वास पर विभिन्न धाराओं के तहत 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें