कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर कार चालकों को 30-205 रुपये तक टोल टैक्स देना होगा, जबकि ट्रक और बस वालों को 100-690 रुपये टैक्स देना होगा। एचएसआईआईडीसी ने सोनीपत से मानेसर तक के सात टोल प्लाजा के लिए टैक्स की दरें तय कर दी हैं। मानेसर से पलवल तक का हिस्सा पहले ही शुरू हो चुका है।
कुंडली से पलवल तक 135.65 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे झज्जर, गुरुग्राम, मेवात से होकर गुजरता है। मानेसर से पलवल तक का 52.97 किमी हिस्सा दो साल पहले ही शुरू हो चुका है। यहां टोल टैक्स वसूला जा रहा है। कुंडली से मानेसर तक का 82.68 किमी का 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
केएमपी के किस टोल बूथ पर कितना टैक्स लिया जाएगा इसे तय करके लिस्ट जारी कर दी गई है। मानेसर से पलवल तक शुरू हो चुके हिस्से पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। अब मानेसर से कुंडली के बीच के लिए निर्धारित टैक्स भी वाहन चालकों को देना होगा।
- सुरेंद्र देशवाल, एक्सईएन एचएसआईआईडीसी
मानेसर से पलवल यह है टैक्स
केएमपी के मानेसर से पलवल तक के 52.97 किमी हिस्से पर अभी तक कार, जीप और अन्य यात्री वाहनों से 75 रुपये टैक्स वसूला जा रहा है। इस बीच हल्के कामर्शियल वाहनों से 115 रुपये तो ट्रक और बस से 245 रुपये का टैक्स लिया जा रहा है। इसमें अब कुंडली से मानेसर तक के लिए निर्धारित किया गया टैक्स भी जुड़ जाएगा।
खरखौदा से सोनीपत तक टैक्स
कार/जीप-30
एलसीवी-45
ट्रक/बस- 100
3 एक्सेल-105
4-6एक्सेल-155
ओवरसाइज-190
बहादुरगढ़, झज्जर
कार/जीप-55
एलसीवी-95
ट्रक/बस-195
3 एक्सेल-210
4-6 एक्सेल-305
ओवरसाइज-370
बादली से झज्जर
कार/जीप-85
एलसीवी-135
ट्रक/बस-290
3 एक्सेल-315
4-6 एक्सेल-450
ओवरसाइज-550
फरुर्खनगर, गुरुग्राम
कार/जीप-105
एलसीवी-170
ट्रक/बस-360
3 एक्सेल-390
4-6 एक्सेल-560
ओवरसाइज-680
पटौदी, गुरुग्राम
कार/जीप-115
एलसीवी-190
ट्रक/बस-395
3 एक्सेल-430
4-6 एक्सेल-620
ओवरसाइज-755
मानेसर, गुरुग्राम
कार/जीप-130
एलसीवी-210
ट्रक/बस-445
3 एक्सेल-485
4-6 एक्सेल-695
ओवरसाइज-845
यह टैक्स कुंडली के पास बने गढ़ी बाला टोल प्लाजा से लगेगा।