दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से पूछा है कि क्या 12 नवंबर आपके लिए ठीक है। मैं इस दिन हरियाणा की डिस्पेंसरी देखने आऊं। केजरीवाल ने यह ट्वीट शुक्रवार सुबह 9:33 पर किया है। केजरीवाल ने लिखा है कि सीएम साहब, आपके जवाब का इंतजार है। आप मोहल्ला क्लीनिक देखने कब आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने यह ट्वीट सीएम मनोहर लाल के दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को देखने की पेशकश स्वीकार करने के बाद किया है।
केजरीवाल बीते दिनों हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहुंचे थे। उन्होंने स्कूलों और डिस्पेंसरी के हालात पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सीएम मनोहर लाल को दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने का न्योता दिया था। जिसे सीएम स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन अभी तारीख तय नहीं की। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि अगर 12 नवंबर की तारीख आपके लिए सुविधाजनक न हो, तो वह अपनी सुविधा अनुसार तारीख बता दें, जिस दिन वह हरियाणा की डिस्पेंसरी देखने आ सकें।